फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash entered the house and firing on the mother and daughter

बदमाश ने घर में घुसकर मां-बेटी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Mon, 11 Dec 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 11 Dec 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
Badmash entered the house and firing on the mother and daughter
मां-बेटी पर गोलियां बरसाई - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के कुल्हेड़ी गांव में बदमाश ने महिला के घर पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें महिला और उसकी बेटी घायल हो गई। बदमाश ने मुखबिरी करने के शक में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घायल माँ-बेटी को जिला हॉस्पिटल भिजवाया। वहां से दोनों को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पढ़ें : दिल्ली के शिक्षक की गोली मारकर हत्या, लव मैरिज से नाराज थे लड़की के परिजन
विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी की संजीदा उर्फ मोटी नामक महिला रविवार शाम को अपने घर पर मौजूद थी। आरोप है कि रात करीब आठ बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शोरम निवासी बदमाश ने मकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें महिला को तीन गोली लगी है और उसके 12 वर्षीया पुत्री के एक गोली पैर में लगी। बदमाश फायरिंग करते हुए महिला को उसकी मुखबिरी करने की बात कह रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल महिला ने प्रभारी निरीक्षक को आरोपी बदमाश का नाम और पता बताया। पुलिस का कहना है कि घायल महिला भी आपराधिक मामलों में नामजद रही है और जेल जा चुकी है। आरोपी बदमाश से महिला की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस संबंधित ठिकानों पर रात तक दबिश दे रही थी। इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed