फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi teacher killed, conflict started with Love Marriage

लाइब्रेरियन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बेटे की लव मैरिज बनी हत्या की वजह

Tue, 12 Dec 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 12 Dec 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi teacher killed, conflict started with Love Marriage
गोली मारी

मेरठ में सोमवार दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर दिल्ली के अरविंदो कॉलेज के लाइब्रेरियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे लाइब्रेरियन के इकलौते बेटे द्वारा लव मैरिज करने का विवाद सामने आ रहा है। पीड़ित पक्ष ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से बड़ौत (बागपत) के गांव वाजिदपुर निवासी अनंत पाल सिंह (57) पुत्र रणवीर सिंह दिल्ली के अरविंदो कॉलेज में लाइब्रेरियन थे। वर्तमान में पल्लवपुरम मेरठ में परिवार सहित रह रहे थे। अनंतपाल रोजाना सुबह बाइक से कैंट रेलवे स्टेशन जाते थे। बाइक पार्किंग में खड़ी कर ट्रेन से दिल्ली जाना-आना करते थे।
विज्ञापन


सोमवार को रोजाना की तरह से वे बाइक से कैंट स्टेशन जा रहे थे। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित जिटौली कट के सामने पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने अनंतपाल के सीने पर पहले चाकू से वार किया और फिर गोली मार दी। अनंतपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे बाइक से ही फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। अनंतपाल की हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। अनंतपाल के भाई अजय पाल सिंह ने वाजिदपुर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की लव मैरिज बनी हत्या का कारण
अजय पाल सिंह ने बताया कि अनंतपाल का इकलौता बेटा दिनेश और तीन बेटियां हैं। दिनेश नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) में एलडीसी क्लर्क है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग गुवाहाटी (असम) में है। दिनेश का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे युवती के परिजन नाराज थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन सहमत नहीं थे। बावजूद इसके दिनेश ने तीन साल पूर्व युवती से लव मैरिज कर ली थी। दिनेश के दो साल का एक बेटा भी है। तभी से युवती के परिजन अनंतपाल के परिवार से रंजिश रखते थे। आरोप है कि उन्होंने पहले ही अनंतपाल को भुगत लेने की धमकी दी थी। परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें : महिला टीचर की कनपटी पर तमंचा लगाकर मारी गोली, पति पर हत्या का आरोप

तीन साल पहले छोड़ा था गांव

Delhi teacher killed, conflict started with Love Marriage
गोली मारी

अनंतपाल के परिजनों ने बताया कि दिनेश के लव मैरिज करने के बाद ही तीन साल पूर्व अनंतपाल ने गांव छोड़ दिया था और पल्लवपुरम में मकान बनाकर पत्नी राकेश देवी के साथ रह रहा था। जबकि दिनेश परिवार के साथ गुवाहाटी में ही रहता था। लेकिन उसके बावजूद घटना को अंजाम दिया गया। हत्या की सूचना दिनेश को दे दी गई।

हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास
हत्यारोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अनंतपाल के शव को हाईवे पर फेंक दिया था। जिससे वह वाहनों की चपेट में आ गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तो पुलिस को लगा कि मामला सड़क दुर्घटना का है। लेकिन जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक सवार दो युवक अनंतपाल पर हमला कर रहे थे। शुरुआत में परिजनों ने भी मान लिया कि शायद दुर्घटना ही है। लेकिन बाद में मोर्चरी पहुंचे तो देखा कि अनंतपाल के सीने के पास चाकू से हमला किया हुआ था और एक गोली लगी हुई थी। तब जाकर पुलिस और परिजनों को पता चला कि हत्या हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed