फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmash entered in the house and shot the person in Baghpat

यूपी: बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर, मौके से फरार हुए हमलावर 

Thu, 22 Aug 2019 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Aug 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
badmash entered in the house and shot the person in Baghpat
बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में बदमाशों ने गुरुवार को एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां एक व्यक्ति को बदमाशों ने  घर में घुसकर गोली मारी दी। हमले में शख्स बुरी तरह घायल हो गया। वहीं इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेकड़ा थानाक्षेत्र के बड़ागांव निवासी धर्मपाल (42) गुरुवार को अपने घर पर ही था। सुबह के समय बाइक सवार बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। शख्स कुछ समझ पाता उससे पहले ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। प़ुलिस के मुताबिक शख्स के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

पुलिस ने घटनास्थल से चार कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही हैं। प्रथम दृष्टया जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed