फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash arrested in Police encounter in shamli district

शामली: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार, दरोगा घायल

Tue, 23 Jul 2019 01:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Badmash arrested in Police encounter in shamli district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में मंगलवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में शामिल एक दरोगा भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश व दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से नकदी, तमंचा व बाइक बरामद हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थानाभवन क्षेत्र में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मस्तगढ़ गांव का रहने वाला बदमाश रवींद्र उर्फ जंगली को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि बदमाश के क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन

पुलिस से सामना होने पर बदमाश ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि उसका एक साथी ईख के खेत से होता हुआ फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं मुठभेड़ में घायल दरोगा नफीस को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार दरोगा की हालत खतरे से बाहर है। वहीं बदमाश से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक संदिग्ध बाइक, लूटी गई 65 हजार की नकदी, एक तमंचा 315 बोर व भारी मात्रा में कारतूस व खोखा बरामद किए हैं। पुलिस बदमाश के फरार साथी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। वहीं गैंग के आपराधिक इतिहास को तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed