फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badhji dundh

बढ़ती धुंध का सेहत पर ‘अटैक’

Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
badhji dundh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण का असर अब मेरठ में भी दिखने लगा है। रात से लेकर दिन में भी धुंध दिखाई दे रही है। सुबह घनी धुंध के कारण शहर और देहात क्षेत्र में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, इसमें कई लोग घायल हुए हैं। यह मौसम सेहत के लिए भी हानिकारक है। जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं आंखों में जलन भी शुरू हो गई है। चिकित्सकों ने बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब में बड़े स्तर पर जलाई गई पुआल (पराली) के चलते वेस्ट यूपी का मौसम बदल रहा है। पिछले चार दिन से लगातार इसका असर दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले तक मौसम साफ था और दिन का पारा भी 32 डिग्री से ऊपर चल रहा था, लेकिन अब धुंध के कारण पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली में यह धुंध पांच दिन पहले से ही दिखनी शुरू हुई थी। शनिवार को भी मेरठ में सुबह से लेकर शाम तक धुंध छायी रही। दोपहर के समय में भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। शाम होने पर धुंध का असर और बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले के अपेक्षा रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिन का तापमान स्थिर रहा है।
विज्ञापन


सांस के मरीजों का खतरा बढ़ा
धुंध से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। आंखों में भी जलन बढ़ रही है। दीपावली पर छोडे़ गए पटाखों से निकलने वाले पार्टीकल्स हवा में घुल गए हैं, जिनका असर आंखों पर हो रहा है। यह कण बहुत ही खतरनाक होते हैं। सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट यूपी और बढे़गी ठंड
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शमीम अहमद का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई देगा। यहां पर ठंड का स्तर बढे़गा। सुबह के समय धुंध के साथ कोहरे का असर भी बना रहेगा। पछुवा हवा ठंड बढ़ाएगी। अगर यहां पर बारिश होती है तो रात का तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed