फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baba Ramdev taught tricks to be healthy, these tips given

सहारनपुर: बाबा रामदेव ने सिखाए निरोग रहने के गुर, दिए ये टिप्स

Sun, 01 Apr 2018 08:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 Apr 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev taught tricks to be healthy, these tips given
बाबा रामदेव ने सिखाए गुर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में रविवार को सूर्य उदय के साथ योग गुरु बाबा रामदेव ने हजारों लोगों को निरोग रहने के गुर सिखाए। उन्होंने विभिन्न योगासन के जरिए गंभीर से गंभीर बीमारियों से दूर रहने के टिप्स दिए। बाबा रामेदव ने कहा कि योग करने से व्यक्ति को निरोगी काया मिलती है।

विज्ञापन


जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान पर श्री शिवधाम मंदिर ट्रस्ट और भारत स्वाभिमान पतंजलि समिति के तत्वाधान में आयोजित ध्यान एवं योग शिविर में सूर्य उदय से पहले ही बाबा रामदेव पहुंच गए थे। पांच बजे योग शिविर का ऊँ उच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। मैदान पर हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा योग करने के लिए पहुंच गए थे। बाबा रामदेव ने हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग, पेट से संबंधित समस्याओं, कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों से बचाव और स्वस्थ रहने के योगासन कराए। उन्होंने पदासन, नौकासन, पवन मुक्त आसन, दंड आसन, प्राणायाम, मंडूक आसन, शशक आसन, योग मुद्रा आसन, गोमुख आसन, कपाल भारती, चक्रदंड आदि योग अभ्यास कराए। बाबा रामदेव के साथ हजारों लोगों ने साथ योग की क्रियाएं की। बाबा रामदेव ने कहा कि योग विद्या हजारों साल पुरानी विद्या है। वर्तमान में मनुष्य के शरीर पर हर तरफ से रोग हमला कर रहे हैं। रोगों से बचने के लिए योग की अति आवश्यकता है। योग करने से मनुष्य के शरीर में रोग नहीं होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बचपन से ही अपने बच्चों को योग करने की आदत डालें। वर्तमान में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इनसे बचने का एकमात्र उपाय योग है।
विज्ञापन


राहु-केतु और शनि से ना डरें, कर्म रखें ठीक
बाबा रामेदव ने कहा कि देर तक सोना ग्रंथों में भी पाप माना गया है। राहु, केतु और शनि का मनुष्य के जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। व्यक्ति को अपने कर्म ठीक रखने चाहिए। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वह रोजाना सुबह साढ़े तीन बजे सोकर उठ जाते हैं। मनुष्य को हमेशा जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिलोए पीकर बढ़ाएं रोगों से लड़ने की क्षमता

Baba Ramdev taught tricks to be healthy, these tips given
लोगों को सिखिया योग - फोटो : अमर उजाला

बाबा रामदेव ने कहा कि गिलोए की बेल का रस पीकर व्यक्ति अपने शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ा सकता है। नियमित गिलोए का रस पीने वाले व्यक्ति को कैंसर, बुखार, नजला, खांसी आदि बीमारियों की कभी समस्या नहीं होगी। इससे व्यक्ति वृद्धावस्था में भी पूरी तरह स्वस्थ रहेगा। इसके साथ ही पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए एलोवेरा का सेवन करें।

25 साल में सहारनपुर के हालात नहीं बदले
बाबा रामेदव ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। मगर, सहारनपुर के हालात अभी पूरी तरह नहीं बदले हैं। उन्होंने 25 साल पहले सहारनपुर के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया था। 25 सालों और वर्तमान में उन्हें कोई खास अंतर नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों को सहारनपुर को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि गंदगी खत्म करने से 50 प्रतिशत बीमारियां अपने आप ही समाप्त हो जाएंगी।

गर्म खून करेंगे शांत
बाबा रामेदव ने कहा कि अन्य जिलों के मुकाबले सहारनपुर के लोगों का खून गर्म हैं। योग के जरिए खून को नियंत्रित किया जा सकता है। योगासन करने से लोगों के मन और बुद्धि भी शांत होती है। यहां के लोग अच्छी सोच के हैं। वह सहारनपुर के लोगों को स्वस्थ बनाने लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

मुस्लिम लोगों ने भी लिया हिस्सा
योग एवं ध्यान शिविर में भारी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं और पुरुष पहुंचे, जिन्होंने बाबा रामदेव के साथ योग क्रियाएं की। बाबा रामदेव ने लोगों से अपने बच्चों और पड़ोसियों को भी शिविर में लेकर आने का आह्वान किया।

विधायक और मेयर ने भी किया योग
योग एवं ध्यान शिविर में बाबा रामेदव के साथ शहर विधायक संजय गर्ग और मेयर संजीव वालिया ने भी योग किया। मेयर और विधायक ने गंभीरता पूर्वक बाबा रामदेव के दिशा निर्देश में योग क्रियाएं सीखी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed