{"_id":"5b47aeab4f1c1b0e278b626e","slug":"baarish-ke-bane-aasaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बने आसार, उमस बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बने आसार, उमस बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा जुलाई बीतने को है, लेकिन मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मानसून आने के बाद भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 48 घंटे में बारिश के आसार बने हुए हैं। लेकिन गर्मी के बीच उमस बढे़गी।
बुधवार को शहर में तो बदरा झूमकर बरसे, लेकिन देहात क्षेत्र में कम बारिश हुई। बारिश के बावजूद भी उमस का असर कम होता नही दिख रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला नजर आया। कभी बारिश का सिस्टम बन रहा था तो कभी धूप के बीच उमस बढ़ती जा रही थी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 66 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन बारिश का सिस्टम बना हुआ है। लोकल स्तर पर कम दबाव का क्षेत्र सही से नहीं बन रहा है, जिस कारण अच्छी बारिश नहीं हो रही है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तक जो बारिश हुई है, वह बहुत ही कम है। शुरुआत में जिस तेजी से मानसून चला था, उस गति से बारिश नहीं हुई है। मानसून पश्चिम यूपी तक आते-आते कमजोर हो गया। आने वाले दिनो में मौसम में फिर से बदलाव आएगा।