फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baar association 30 nomination

जिला बार एसोसिएशन में 30 ने किया नामांकन

Fri, 03 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
baar association 30 nomination
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 पउप्र की सबसे पुरानी मुख्त्यारे बार एसोसिएशन यानि जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2017-18 की चुनावी प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान कुल 20 पदों के लिए 30 नामांकन हुए। अध्यक्ष पद पर तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। कई पदों पर एक ही नामांकन हुआ है। ऐसे में इन पदों पर निर्विरोध नामांकन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिहं तोमर ने बताया कि इस बार निष्पक्ष कार्यवाही के लिए पैनल तैयार किया गया है। पैनल में लोकेश कुमार रस्तोगी, चंदकेश्वर शर्मा, आकाश त्यागी, मनीष कुमार का सदस्य बनाया गया है। बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में इस बार अध्यक्ष पद पर तीन अधिवक्ताओं ने दावेदारी की है। इनमें अरविंद कुमार शर्मा, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी और अशोक कुमार कौशिक शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए विक्रम सिंह तोमर ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय त्यागी और मनोज कुमार, महामंत्री पद के लिए विजय शर्मा और प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए विमल कुमार और राजीव कांत गर्ग, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के एक पद के लिए अनिल कुमार और रोहिताश्व कुमार गोले ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

 संयुक्त सचिव प्रकाशन के एक पद के लिए ईशा रज्जाक और मोहम्मद आमिल ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव प्रशासन पद के एक पद के लिए राजेश कुमार साहनी और नितिन कौशिक, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए सुनील कुमार लाहौरी, सेवाराम केन, ओपी वर्मा, मोहम्मद यूनुस, अनिल कुमार गौतम, हरगोविंद सिंह, दिनेश कुमार ने नामांकन किया है। कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए दलीप कुमार सिंह, सोहराब, संजय कुमार, मनोज कुमार शर्मा, कांति प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, रमनीश त्यागी ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार कोनाम वापसी होगी। मतदान 7 मार्च को जिला बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में होगी। मतगणना 8 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed