मेरठ में बीटेक के छात्र-छात्राओं को पांच दिन के भीतर खाली करने होंगे हाॅस्टल, ये है बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र-छात्राओं को पांच दिन में हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए गए हैं। बीटेक की सारी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।
सीसीएसयू कैंपस स्थित सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक हॉस्टल में एक छात्र के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विवि प्रशासन ने अन्य छात्रों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया। 50 छात्रों का टेस्ट हुआ, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
चीफ वार्डन प्रो. पीके शर्मा ने बताया कि बीटेक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। बीटेक के करीब नौ सौ छात्र-छात्राएं हॉस्टल में हैं। जिस कमरे में कोरोना संक्रमित छात्र है, उसके पास के कमरों को खाली कराकर सैनिटाइज कराया गया है।
एमबीए और एमसीए की पढ़ाई भी ऑनलाइन होगी। परीक्षा की नई तिथि विवि की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। वहीं, कैंपस में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील के साथ जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस भी कैंपस में मास्क नहीं लगाने वाले छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई करेगी।
मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में प्राइवेट और वार्षिक की मुख्य परीक्षाओं के लिए बुधवार से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। ये परीक्षाएं 10 अप्रैल से होनी हैं। परीक्षा में पौने चार लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जो छात्र-छात्राएं अभी तक भी ऑनलाइन परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं, वे लेट फीस के साथ फार्म भर सकते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/