सीएम योगी के बयान पर आजम का करारा जबाव, PM मोदी पर किया तीखा वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास समाज को बांटने के अलावा कोई नीति नहीं है। उन्होंने सीएम के बयान की चुटकी लेते हुए कहा कि खुशी की बात है कि भाजपा ने मुजफ्फरनगर दंगों के आरोप से उन्हें मुक्त कर दिया। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाकर नफरत की नई चाल चली है। भाजपा तो पहले से ही मुझे पाकिस्तानी मानती रही हैं।
सहारनपुर में बिग बॉस टू के विजेता आशुतोष कौशिक के निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व मंत्री आजम खान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नफरत के एजेंडे पर सरकार तो बनाई जा सकती है, मगर उसे चलाना आसान नहीं है। भाजपा के पास भाई को भाई से लड़ाने के अलावा कोई काम नहीं है। मुख्यमंत्री के किराए पर प्रत्याशी देने के आरोप पर पूर्व मंत्री ने कहा कि चलो उनकी बात ही मान ली जाए तो किराए के प्रत्याशी ने भाजपा के पसीने छुड़ा रखे हैं। कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उप चुनाव में पूरा मंत्रिमंडल सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है।
पढ़ें : सीएम योगी बोले- मुजफ्फरनगर दंगों के खून से रंगे हैं अखिलेश के हाथ, नहीं आ सकते कैराना
उन्होंने कहा कि भाजपा को उप चुनाव का नतीजा पहले से पता है, उसके बावजूद तमाम तरह की भ्रांतियां फैला रही है। चुनाव में जो जीतेगा, वो ही सिकंदर कहलाएगा। गोरखपुर और फूलपुर में यह साबित हो चुका है कि सिकंदर कौन है। कैराना उप चुनाव में भी गठबंधन को ही जीत मिलने वाली है। पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि 2019 के चुनाव में विपक्ष की एकता का स्वरूप क्या होगा, यह अभी तय नहीं हो पाया। चुनाव के समय कॉमन एजेंडा क्या होगा, यह उस समय ही तय होगा। वर्तमान में पूरे विपक्ष का एक ही मकसद है कि सांप्रदायिक ताकतों को कमजोर किया जाए। सपा विधायक संजय गर्ग और बिग बॉस टू विजेता आशुतोष कौशिक, पूर्व मंत्री सरफराज खान, मेरठ जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, बाबर चौहान आदि इस दौरान मौजूद रहे।
महंगा पड़ा कर नाटक
पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की शिकस्त को कुछ यूं कहा-करा नाटक, महंगा पड़ा नाटक और भुगता नाटक। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के विधायकों ने साबित कर दिया कि सब कुछ बिकाऊ नहीं है। प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ सत्ता का दुरुपयोग करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/