फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kairana byelection: Chief Minister Yogi will hold a public meeting in Saharanpur

सीएम योगी बोले- मुजफ्फरनगर दंगों के खून से रंगे हैं अखिलेश के हाथ, नहीं आ सकते कैराना

Wed, 23 May 2018 12:01 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Wed, 23 May 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
kairana byelection: Chief Minister Yogi will hold a public meeting in Saharanpur
मंच पर बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्याशी उधार देने वाली समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उप चुनाव के प्रचार में जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मुजफ्फरनगर दंगों में मरे बेकसूर लोगों के खून से सने हैं। योगी ने चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने का दावा करते हुए कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाली की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जिंदगी भी सुरक्षित नहीं रहेगी।  

विज्ञापन


कैराना उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में अंबेहटा में आयोजित रैली में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, महिलाएं और हर वर्ग के लोग परेशान थे। प्रदेश में अराजकता का माहौल था। दंगे, बेरोजगारी से हाहाकार मचा था। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद परिवर्तन की हवा चली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेस्ट यूपी में सुरक्षा और पलायन का मुद्दा पूर्व सांसद हुकुम सिंह ने ही उठाया था। उसी आधार पर सरकार ने कड़े कदम उठाकर सुरक्षा का माहौल दिया है। सीएम ने यूपी को डार्क जोन से हटवाने, सहारनपुर की बिड़वी शुगर मिल को चालू कराने और पापुलर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्लाइवुड फैक्ट्री जल्द स्थापित कराने की बात कही।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: पहले एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, फिर 4 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे PM मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित है लोग

kairana byelection: Chief Minister Yogi will hold a public meeting in Saharanpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि अगले साल  प्रदेश में 11 लाख गरीब लोगों को आवास दिए जाएंगे। सरकार पचास हजार करोड़ की तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रही है, जिससे तीन लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा एक लाख 37 हजार शिक्षकों और पुलिस महकमे में 50 हजार भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। कानून की सख्ती के चलते अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। उन्होंने सपा, बसपा, रालोद के गठबंधन को अवसरवादी करार दिया। यह दल खुद को जिंदा रखने के लिए समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।  

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी और योगी की जोड़ी की दुनिया भर में पहचान है। 56 इंच का सीना रखने वाले प्रधानमंत्री पाकिस्तान और चीन को उन्हीं की भाषा में जवाब देते आए हैं। बंगाल, त्रिपुरा और कर्नाटक में कमल खिला है। कैराना को विकास की राह पर ले जाने के लिए लोगों को यहां भी कमल खिलाना होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डा. धर्म सिंह सैनी, स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सरदार बलदेव सिंह, सांसद कांता कर्दम, विजय पाल तोमर, राघव लखन पाल शर्मा, विधायक धर्मेंद्र कश्यप, प्रदीप चौधरी, देेवेन्द्र निम, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सीएम के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार, पार्टी प्रवक्ता चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed