Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Auspicious activities will commence with the Tulsi-Shaligram wedding.

Meerut News: तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Thu, 19 Nov 2026 05:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Auspicious activities will commence with the Tulsi-Shaligram wedding.
- 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवप्रबोधिनी एकादशी, 21 को वैष्णव संप्रदाय का होगा व्रत
विज्ञापन

- आज घरों और मंदिरों में होगी विशेष पूजा अर्चना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवप्रबोधिनी एकादशी इस बार 20 और 21 नवंबर को दो अलग-अलग तिथियों पर मनाई जाएगी। 20 नवंबर को स्मार्त संप्रदाय यानी गृहस्थ श्रद्धालु एकादशी का व्रत रखेंगे जबकि 21 नवंबर को वैष्णव संप्रदाय के श्रद्धालु व्रत करेंगे। इस अवसर पर 119 दिन की योगनिद्रा के बाद भगवान श्रीहरि विष्णु को विधि-विधान से जगाया जाएगा। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होगा और विवाह, गृह-प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने तक चातुर्मास रहता है। इस अवधि में विवाह, मुंडन और अन्य मांगलिक आयोजन नहीं किए जाते। कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु के जागने के साथ ही शुभ कार्यों का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता है। इसे देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी और हरि प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी की वैष्णव तिथि का क्षय होने के कारण धर्मशास्त्रीय निर्णय के अनुसार स्मार्त और वैष्णव दोनों संप्रदायों के श्रद्धालुओं के लिए 20 नवंबर को व्रत करना उचित बताया गया है। हालांकि परंपरा के अनुसार स्मार्त श्रद्धालुओं के लिए 20 नवंबर और वैष्णव श्रद्धालुओं के लिए 21 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तिथि का निर्णय और व्रत का पारण शास्त्रीय नियमों के अनुसार करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी-शालिग्राम विवाह का महत्व
आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि देवप्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का तुलसी माता के साथ विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसे विवाह के शुभ मुहूर्तों की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और तुलसी की विशेष पूजा की जाती है। श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

इस विधि से करें पूजन, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न
आचार्य कौशल ने बताया कि एकादशी के दिन सुबह स्नान कर घर के आंगन या पूजा स्थल पर चौक बनाकर भगवान विष्णु के चरण-चिह्न बनाए जाते हैं। उन्हें पीले वस्त्र अर्पित कर शंख और घंटियां बजाकर योगनिद्रा से जगाया जाता है। इसके बाद तिलक, श्रीफल और मिठाई अर्पित कर आरती की जाती है। शाम को गोधूलि बेला में तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। घरों और मंदिरों में दीपक जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।


ग्रंथों में बताई गई है व्रत की महिमा

इस दिन श्रद्धालुओं को ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है। भगवान विष्णु को जगाते समय उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये मंत्र का उच्चारण भी किया जाता है। पद्म पुराण सहित विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में इस व्रत की महिमा बताई गई है। मान्यता है कि देवप्रबोधिनी एकादशी का व्रत करने से पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed