फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Audition 20 for Mahabharata staging in Hastinapur, to be shown live telecast

हस्तिनापुर में महाभारत मंचन के लिए ऑडिशन 20 को, लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा

Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Audition 20 for Mahabharata staging in Hastinapur, to be shown live telecast
हस्तिनापुर में महाभारत मंचन के लिए ऑडिशन 20 को, लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में महाभारत का मंचन किया जाएगा। कमेटी गठित की इसकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता एवं पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने बताया कि रविवार 20 दिसंबर को हस्तिनापुर में महाभारत मंचन को लेकर कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा।
महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन खंडहरों और पौराणिक नगरी को एक बार पुन: पहचान दिलाने के लिए मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में महाभारत के मंचन की तैयारियां की जा रही हैं। वह नव गठित हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। अयोध्या की रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले मुखिया ने बताया कि महाभारत मंचन के लिए 12 व 13 दिसंबर को जिला पंचायत कार्यालय मेरठ में ऑडिशन हो चुका है। 20 दिसंबर को हस्तिनापुर स्थित कृष्णा मंदिर में एक ऑडिशन कराया जाएगा, जिसमें फिल्मी जगत की कई हस्तियां भाग लेंगी। हस्तिनापुर में महाभारत के मंचन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। महाभारत मंचन से देश-दुनिया हस्तिनापुर को देखेगी। उन्होंने कहा कि प्राचीन खंडहरों और बूढ़ी गंगा पर किए गए कब्जे भी शासन-प्रशासन की अनुमति से हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑडिशन टीम में यह रहेंगे शामिल
मुखिया गुर्जर, सह निर्माता विकास गुर्जर, क्रिएटिव डायरेक्टर रमेश खन्ना, डायरेक्टर प्रवेश कुमार, लेखक एवं मुख्य संचालक पंकज शर्मा, कास्टिंग डायरेक्टर परविंदर सिंह, निर्देशक संदीप रायजादा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed