फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   auction of hat in four lac

पैठ बाजार का ठेका चार लाख में छूटा

Tue, 20 Aug 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
auction of hat in four lac
पैठ बाजार का ठेका चार लाख रुपये में झूठा
विज्ञापन

फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय में वार्षिक ठेकों की नीलामी के दौरान ठेका पैठ बाजार चार लाख पांच हजार रुपये में नीलाम किया गया। अन्य ठेकों की नीलामी स्थगित हो गई।

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को वार्षिक ठेकों की सार्वजनिक नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया में बोली दाताओं ने भाग लिया। चेयरमैन अब्दुस समद की अनुपस्थिति में अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह द्वारा नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई गई। ठेकेदार जुनैद द्वारा अधिकतम बोली चार लाख पांच हजार रुपये लगाए जाने पर उक्त ठेका नीलाम कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि उक्त ठेका चालू वित्तीय वर्ष तक रहेगा। गौरतलब है कि सोमवार को हुई नीलामी में ठेका पार्किंग पैलेस, आड़त फल, फूल, सब्जी भी नीलाम होने थे, लेकिन कुछ लोगों ने उपरोक्त ठेकों की नीलामी पर एतराज किया। लिहाजा सोमवार को ठेके नीलाम नहीं हो पाए। अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि नीलामी से बचे उपरोक्त ठेकों की नीलामी सोमवार को स्थगित की गई है नीलामी निरस्त नहीं की गई है। सभी ठेके नीलाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed