अखिलेश के करीबी अतुल प्रधान और उनकी पत्नी सीमा प्रधान को जान से मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता अतुल प्रधान और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान को एक सप्ताह में दूसरी बार जान से मारने की धमकी दी गई है। शनिवार को उनके शास्त्रीनगर स्थित आवास पर डाक से धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इससे पहले मिले धमकी भरे पत्र की रिपोर्ट नौचंदी थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है।
मूल रूप से फलावदा क्षेत्र के गड़ीना गांव निवासी अतुल प्रधान परिवार के साथ नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रहते हैं। विगत 17 अप्रैल को अतुल प्रधान के घर डाक से धमकी भरा पत्र पहुंचा था। जिसमें केवल अतुल प्रधान को ही धमकी दी गई थी। लेकिन शनिवार को रजिस्टर्ड डाक से पहुंचे दूसरे पत्र में संबोधन अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को करने के साथ ही दोनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा पत्र भी हाथ से लिखा हुआ है।
पत्र का मजमून
‘सीमा प्रधान अब तेरा वक्त खत्म हो गया है। तेरे अतुल प्रधान ने जो अति मचाई है उसका बदला लिया जाएगा। अब सुधर जा वरना तेरे साथ क्या होगा, ये तुझे हम बताएंगे। नहीं पता नहीं चलेगा कब उड़ गया’। यह पत्र लाल स्याही से लिखा गया है।
वाई श्रेणी की हट चुकी सुरक्षा
सपा शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी रहे अतुल प्रधान को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 19 अप्रैल को शासन के आदेश पर यह सुरक्षा हटा ली गई थी। वहीं, सीमा प्रधान ने रविवार को आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते ही आधी रात को उनका भी गनर हटा लिया गया था।