फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape a teenager, pressure to compromise at the police post

किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, चौकी पर समझौते का दबाव

Thu, 19 Jun 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenager, pressure to compromise at the police post
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़िता परिजनों के साथ सरधना गंगनहर चौकी पर पहुंची तो पुलिस ने पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। परिजनों ने समझौते से इन्कार किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता व परिजनों को जांच के नाम पर पूरे दिन थाने में बैठाकर रखा गया है। हालांकि बाद में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात में उसकी 11 साल की नाबालिग बहन दुकान पर दही लेने जा रही थी। तभी गांव निवासी आरोपी उसे पकड़कर अपने घर में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी पीड़िता को छोड़कर मौके से भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन पीड़िता को लेकर दौराला रोड स्थित गंगनहर पुलिस चौकी पर पहुंचे। आरोप है कि चौकी पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर समझौते का दबाव बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित घर पर पहुंचा तो आरोपी ने उसे गांव से भाग जाने और गांव नहीं छोड़ने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। बुधवार को गांव में भी पंचायत कर मामले को निपटाने की बात चलती रही। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। चौकी पुलिस की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आठ साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

बहसूमा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आठ वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने का एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने रॉबिन नाम के आरोपी पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उनकी आठ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी रॉबिन उसे बहला फुसला कर घर ले गया। वहां बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र होकर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed