फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to burn woman to death; FIR registered against six people, including her husband.

Meerut News: महिला को जलाकर मारने का प्रयास, पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 27 Jul 2026 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn woman to death; FIR registered against six people, including her husband.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी पिंकी को जलाकर मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता सोमवार को मायके पक्ष के साथ थाने पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी पति सूरज, जेठ विशाल, सास मिथिलेश, ससुर राज सिंह के अलावा सोनी और गजना के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव मोबलीपुर थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी पिंकी ने शनिवार को सरधना थाने में तहरीर दी थी। बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले अटेरना के सूरज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार रात पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और डीजल डालकर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed