फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attck on BJP leader

भाजपा जिलाध्यक्ष की गाडी पर हमला,बाल-बाल बचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
attck on BJP leader
भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

मोदीनगर। पार्टी की बैठक में भाग लेने फरीदनगर जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की गाड़ी पर शुक्रवार देर शाम दो बाइक सवार चार युवकों ने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए पीछे की सीट पर बैठे जिलाध्यक्ष के पास गिरा। हमले में जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। गनर ने एक को दबोच कर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। जिलाध्यक्ष के गनर ने मोदीनगर थाने में घटना की तहरीर दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के साथ इनोवा गाड़ी से शुक्रवार देर शाम पार्टी की बैठक लेने भोजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा फरीदनगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हापुड़ रोड स्थित मोदीपोन पुलिस चौकी के समीप पंहुची तभी दो बाइक सवार चार युवकों ने पत्थर से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया और पत्थर पीछे की सीट पर बैठे जिलाध्यक्ष के पास जाकर गिरा। घटना के बाद हमलावर भागने लगे। जिसके बाद जिलाध्यक्ष के गनर आशीष ने उनका पीछा शुरू किया। इसी बीच गनर ने एक बाइक से लिफ्ट लेकर काफी दूर तक पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया। उसके अन्य साथी मौका का फायदा उठाकर भाग निकले। गनर आशीष ने घटना की तहरीर दी है। वहीं, एसएचओ जयकरण सिंह का कहना है कि हिरासत में लिया गए युवक ने अपना नाम अंशुल निवासी पट्टी भोजपुर बताया है। पूछताछ में आरोपी ने किसी अंजान युवक द्वारा लिफ्ट लेकर पत्थर मारने की जानकारी दी है। बाकी मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल का कहना है कि गनर ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। हमले में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed