फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attanck in student at college gate

कालेज गेट पर छात्र पर जानलेवा हमला

Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
attanck in student at college gate
2सी-नगर के एक कॉलेज के बाहर हुई छात्रों में मारपीट के बाद एक छात्र को पकड़कर ले जाती पुलिस। (मवाना) - फोटो : MAWANA
कॉलेज गेट पर छात्र पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड स्थित एएस इंटर कॉलेज के गेट पर छात्रों के एक गुट ने दूसरे पक्ष के छात्र पर जानलेवा हमला बोल दिया। उन्होंने सिर पर किसी भारी वस्तु का प्रहार करके घायल कर दिया। छात्र को बचाने आए कॉलेज के दो कर्मचारियों को भी हमलावर छात्रों ने घायल किया। हालांकि हमलावर एक छात्र को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मेरठ रोड पर एएस इंटर कॉलेज स्थित है। यहां बृहस्पतिवार को कॉलेज की छुट्टी होने से कुछ समय पहले कालेज गेट से निकले कक्षा 12 के छात्र अंकुर निवासी बिराना पर चार-पांच युवकों ने हमला बोल दिया। इसी दौरान कॉलेज गेट पर तैनात कर्मचारी सुभाष ने किसी प्रकार छात्र अंकुर को बचाया तो हमलावरों ने कर्मचारी सुभाष पर भी हमला कर दिया। वहीं इनको बचाने के लिए दौड़े कॉलेज के कर्मचारी विपिन को हमलावरों ने घायल कर दिया। जिससे कॉलेज कर्मचारी विपिन तथा छात्र अंकुर सिर में भारी वस्तु लगने से घायल हो गए। जबकि सुभाष को गुम चोट आई। शोर सुनकर और लोगों के पहुंचने पर एक हमलावर अंशुल निवासी कुनकुरा को पकड़ लिया। इसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। लोगों ने हमलावर अंशुल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल छात्र का सीएचसी में तथा कर्मचारी का प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। उधर, एएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार का कहना है कि कॉलेज गेट के बाहर छात्रों में झगड़ा हुआ। बीच बचाव में आए कर्मचारी को मामूली चोट आई है। उनका कहना है कि कॉलेज कर्मचारी का कोई झगड़ा नहीं था। इसलिए तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed