फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked after entering the house due to loan dispute, report filed against four

Meerut News: उधारी विवाद में घर में घुसकर हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Mar 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Attacked after entering the house due to loan dispute, report filed against four
सरधना। कस्बे के कमरानवाबान मोहल्ले में उधारी के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दीन मोहम्मद के अनुसार 5 मार्च को सोनू, शकील, इमरान और अनस लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीचबचाव में परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed