फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on policemen and three injured at Saharanpur of Uttar Pradesh

यूपी: मेले में पुलिस पर हमला, दरोगा सहित तीन घायल, कई हिरासत में, पूछताछ जारी

Mon, 09 Sep 2019 10:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Attack on policemen and three injured at Saharanpur of Uttar Pradesh
मेले में पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में गंगोह रोड पर म्हाड़ी मेले में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। हमले में एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कांस्टेबल संजीव कुमार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कुतुबशेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गंगोह रोड पर चल रहे म्हाड़ी मेले में रविवार रात एक हिंडोला झूले पर लगभग 15 युवक हंगामा कर रहे थे। झूला संचालक ने झूला मैदान में मौजूद पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत की और बताया कि झूले पर नशे में धुत युवक जबरन चढ़ गए हैं। झूला संचालक की शिकायत पर उपनिरीक्षक आदेश पाल सिंह, कांस्टेबल विनीत, योगेंद्र पाल सिंह, संजीव कुमार एवं महिला कांस्टेबल मंजू राणा के साथ झूले पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी युवकों ने झूला रुकवा लिया और उपनिरीक्षक आदेश पाल सिंह एवं कांस्टेबल विनीत के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब संजीव ने बीच बचाव किया तो उस पर भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। सभी के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने एवं देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना में उपनिरीक्षक आदेशपाल सिंह, कांस्टेबल विनीत एवं संजीव घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: कचहरी में दरोगा को जमकर पीटा, युवती कस्टडी से फरार, पुलिसकर्मी ने कोर्ट में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट होते ही मेले में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार कराया। इस मामले में मंडी कोतवाली में तैनात संजीव कुमार ने कुतुबशेर थाने में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

सीसीटीवी फुटेज से कराई जा रही है पहचान
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि म्हाड़ी मेले में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के मामले में आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। मेले में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से बनाए गए वीडियो से भी आरोपियों की पहचान का प्रयास चल रहा है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी: आरोपी अधिवक्ता को सरेआम हाईवे पर बेरहमी से पीटा, चार हिरासत में, ये है पूरा मामला

तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है: एसएसपी 
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मेले में झगड़े का बीच बचाव करने पर कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed