{"_id":"5d6410fe8ebc3e017d36195d","slug":"many-peoples-beaten-up-a-daroga-in-meerut-kutchery-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कचहरी में दरोगा को जमकर पीटा, युवती कस्टडी से फरार, पुलिसकर्मी ने कोर्ट में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: कचहरी में दरोगा को जमकर पीटा, युवती कस्टडी से फरार, पुलिसकर्मी ने कोर्ट में घुसकर बचाई जान
Mon, 26 Aug 2019 11:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले में कचहरी में सोमवार को बड़ी घटना होने से बच गई। अपहृत युवती से मुलाकात कराने के लिए दरोगा ने युवती के परिजनों को कचहरी में बुला लिया। युवती के परिजन युवती को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर दरोगा को जमकर पीट दिया। उधर, दूसरी घटना में एक युवती पुलिस कस्टडी से फरार हो गई।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र की युवती एक माह पूर्व प्रेमी प्रशांत के साथ फरार हो गई थी। ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज है। हाईकोर्ट में पेश होने के बाद प्रेमी युगल सोमवार को अधिवक्ता मुकीम के चैंबर में पहुंचा। इस केस के विवेचक दरोगा शैलेंद्र इस दौरान कचहरी में दूसरी युवती के बयान कराने आए हुए थे। अधिवक्ता की सूचना पर वे उनके चेंबर में पहुंचे और युवती के परिजनों को फोन कर बुला लिया जिस पर युवती की मां, दो बहनें, बहनोई और करीब 60-70 लोग वहां पहुंच गए। परिजन युवती को छीनकर जबरन ले जाने लगे। विरोध पर युवती के बहनोई ने दरोगा पर हमला बोल दिया। भीड़ को आक्रोशित होता देख दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर लहराकर गोली मारने की धमकी दे दी। युवती को लेकर एक कोर्ट में घुसे, तब जाकर जान बची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी की हदें पार, भाजपा नेता का फोन नहीं सुना तो कर दी दरोगा की पिटाई, तस्वीरें
विज्ञापन
उधर, गुलावठी बुलंदशहर निवासी एक युवती नौचंदी क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां पर रहती थी। गुलावठी निवासी नदीम जॉब लगवाने का झांसा देकर युवती का सोहराब गेट डिपो से अपहरण कर दिल्ली ले गया था। पांच अगस्त को इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने मंगलवार को नदीम को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया था।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की गुंडई, सीआरपीएफ के कमांडो को बेरहमी से पीटा, घर में की तोड़फोड़
इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर के अनुसार युवती ने दिल्ली के होटल में दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था। युवती को आशा ज्योति केंद्र में पुलिस कस्टडी में रखा गया था। सोमवार को युवती पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/