फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beaten up a accused by youths on Saharanpur Highway at Baghpat district

यूपी: आरोपी अधिवक्ता को सरेआम हाईवे पर बेरहमी से पीटा, चार हिरासत में, ये है पूरा मामला

Sat, 07 Sep 2019 02:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Sep 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Beaten up a accused by youths on Saharanpur Highway at Baghpat district
आरोपी की जमकर धुनाई - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत शहर में जिम संचालक और उसके रिश्तेदार को गोली मारकर घायल करने के मामले में शनिवार को एसपी दफ्तर पर बेगुनाही का सबूत देने आ रहे आरोपी अधिवक्ता की हाईवे पर गिराकर बेरहमी से पिटाई की। पीटते हुए कोतवाली ले जाने लगे। एसपी दफ्तर के पास पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मारपीट करने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया है। एसपी का कहना है कि युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


तीन सितंबर की रात दस बजे शहर में बर्फखाने के पास पंडित घनश्याम दास मार्ग पर राजा हेल्थ क्लब के संचालक अखलाक और उसका रिश्तेदार नफीस निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद खाना खाने के लिए जा रहे थे। केनरा बैंक के पास दोनों पर तीन बाइकों पर सवार सात लोगों ने फायरिंग कर दी थी। जिम संचालक जांघ और नफीस कमर में गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया था। घायल जिम संचालक के भाई इरफान ने इरशाद पुत्र रसीद, उसके बेटे शहजाद, अरशद निवासी कैराना जनपद शामली, उसके रिश्तेदार वकील, नाजिम पुत्र रज्जाक निवासी खेकड़ा, मुस्तकीम, सिराज के खिलाफ धारा आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। शहजाद अधिवक्ता भी है।
विज्ञापन


अखलाक का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। शनिवार को मुकदमे का आरोपी शहजाद निवासी कैराना एसपी दफ्तर पर अपनी बेगुनाही का सबूत लेकर आ रहा था। एसपी दफ्तर पर पहले से ही घायल जिम संचालक के परिजन खड़े हुए थे। परिजनों को देखकर आरोपी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की तरफ भाग लिया। युवकों ने उसका पीछा कर रविदास मंदिर के पास उसे पकड़ लिया। हाईवे पर गिराकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक पीटते हुए उसे कोतवाली ले जाने लगे। एसपी दफ्तर के पास पुलिस ने भीड़ के चंगुल से उसे बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मारपीट करने वाले चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: चलती बस में युवती से छेड़छाड़, भीड़ ने पकड़कर धुना, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि किसी अधिवक्ता का फोन आया था। उसने बताया था कि मुदकमे के संबंध में शहजाद उनसे मिलना चाहता है और वह अपनी बेगुनाही का भी सबूत देगा। लेकिन उनके पास कोई भी नहीं पहुंचा। उन्हे मारपीट की जानकारी मिली है। मारपीट करने वाले युवकों के खलिाफ मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवार्ई की जाएगी। 

हाईवे पर गिराया, एक युवक छाती पर बैठा और फिर लात घूसों से पीटा
एसपी दफ्तर से शहजाद बचाओ-बचाओ का शोर मचाता हुआ हाईवे की तरफ को भागा। रविदास मंदिर के पास उसे पकड़ लिया। युवकों ने हाईवे पर गिरा लिया। एक युवक उसकी छाती पर बैठ गया और तीन-चार युवकों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। वह जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। 

अखलाक पर खुद गोली मारकर झूठी साजिश रचने का आरोप
घायल शहजाद का आरोप है कि अखलाक से उसकी बहन का निकाह हुआ था। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। उसकी बहन मायके में रहती है। अखलाक और उसके परिजनों ने कैराना पहुंचकर उन पर जानलेवा हमला किया था। 23 जून को कैराना थाने में अखलाक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए अखलाक ने गोली मारने की झूठी साजिश रची है। उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। घटना के समय वह अपने घर पर ही था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी है। इसमें वह घर पर मौजूद है। वह तो अपनी बेगुनाही का सबूत एसपी को देने जा रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed