{"_id":"5e308bc28ebc3e4b2e5e27c7","slug":"attack-on-bussinesman-in-kotla-bazar-meerut-news-mrt466097240","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला बाजार में व्यापारी के बेटे पर हमला, कर रहा था वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला बाजार में व्यापारी के बेटे पर हमला, कर रहा था वसूली
विज्ञापन
कोटला मे व्यापारी पर हमला करने आये युवक को व्यापारीयों ने पकड लिया
मेरठ।
देहलीगेट क्षेत्र के कोटला बाजार में मंगलवार शाम एक युवक ने संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री सरदार दलजीत सिंह के बेटे पर उस्तरे से हमला कर दिया। व्यापारी के बेटे ने आरोपी को दबोच लिया। आसपास के दुकानदारों आरोपी क ी पिटाई कर दी। सूचना पर देहलीगेट पुलिस मौके पर पहुंची।
कोटला बाजार निवासी दलजीत सिंह की पप्पू अचार वाले के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम को दलजीत सिंह मोदीनगर गए थे। शाम करीब पौने छह बजे एक युवक पर पहुंचा और व्यापारी के बेटे पुष्पेंद्र सिंह से दलजीत के बारे में पूछा। पुष्पेंद्र ने कहा कि पापा नहीं है। इस पर युवक ने धमकी दी और जेब से उस्तरा निकालकर हमला कर दिया। पुष्पेंद्र के हाथ में उस्तरा लगा। युवक ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। अन्य दुकानदारों ने युवक को दबोचकर पीट दिया। सूचना पर देहलीगेट एसओ रविंद्र पलावत मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यापारियों ने सीओ और एसपी सिटी को मामले की जानकारी दी।
इस बीच संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, सोनू कंसल, मुकेश, सुधीर, सतेंद्र अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी देहलीगेट थाने पहुंचे। सीओ दिनेश शुक्ला को घटना की जानकारी दी। दलजीत सिंह ने कहा कि यह युवक पिछले पांच दिन से रेकी कर रहा था। रविवार को इसने 500 रुपये मांगे थे। सोमवार को 200 रुपये की मांग की। पुलिस ने बताया कि युवक के पास से चाकू बरामद हुआ है। रात में व्यापारी दलजीत सिंह ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसओ देहलीगेट ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। युवक नशे की हालत में है। मेडिकल कराया जा रहा है। पूछताछ में अपना नाम आबिद बताया। बाद में युवक अपना नाम फारूख निवासी सिंघावली रोहटा रोड बताने लगा। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि नशा उतरने के बाद ही युवक से पूछताछ की जाएगी।