फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ats will take responsibility of kaavar yaatra

दिल्ली में घुसे में आतंकी कांवड़ के दौरान मचा सकते है तबाही, खुफिया अलर्ट

Sat, 08 Jul 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Jul 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
ats will take responsibility of kaavar yaatra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा पर आतंकी इनपुट मिलने के बाद एटीएस और एसटीएफ और खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया है। गाजियाबाद, मेरठ के साथ हरिद्वार मे भी एटीएस को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस विभाग को इनपुट मिले हैं कि मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में घुसे आतंकी हमला कर सकते हैं। इसी के चलते यूपी पुलिस ने एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड)-यूपी एसटीएफ को अलर्ट कर दिया है। एआईयू को कांवड़ियों के भेष में कांवड़ मार्ग और कांवड़ शिविरों में तैनात रहकर नजर बनाए रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। मेरठ एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी इनपुट पर शासन के निर्देेशों को देखते हुए सुरक्षा कड़ी गई है। कांवड़ियों के औघड़ नाथ मंदिर परिसर में पहुंचने से पहले ही एटीएस मंदिर परिसर को अपने घेरे में लेगी। मंदिर में ही कंट्रोल रूम बनाया गया जाएगा। एटीएस के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स और भारी संख्या में पीएसी और स्थानीय पुलिस की तैनाती रहेगी। 
विज्ञापन

हरिद्वार में शुक्रवार को कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। आतंकी खतरे के मद्देनजर एटीएस भी मेला क्षेत्र में उतार दी गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड राउंड द क्लॉक मेला क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। खुफिया विभाग को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में कांवड़ मेला ड्यूटी पर आए पुलिस फोर्स को आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने सेना और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर किया मंथन
 कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक से पहले कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार दोपहर को एसएसपी मंजिल सैनी औघड़नाथ मंदिर पहुंची। सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने पुलिस और सेना के अधिकारियों से बात की। साथ ही पुलिस अफसरों की डयूटी चार्ट तैयार का सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। खुफिया विभाग से कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी इनपुट को देखते हुए एटीएस मांगी गई है। एसएसपी ने बताया कि 10 जुलाई से श्रावण माह लग रहा है। ऐसे में श्रावण माह का पहला ही दिन सोमवार का है। 10 जुलाई और 17 जुलाई को सोमवार पड़ने के कारण भारी संख्या में भक्त औघड़नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए पहुंचेेंगे। ऐसे में किसी भी स्तर पर पर सूरक्षा में चूक नहीं होने दी जाएगी।

औघड़नाथ मंदिर समित के पदाधिकारियों से भी एसएसपी ने सुरक्षा को लेकर जानकारी की। एसएसपी ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कै मरे के अलावा मंदिर परिसर के चारों तरफ एक किमी के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग से सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। 21 जुलाई को शिवरात्रि पर जलाभिषेक है। ऐसे में एसएसपी ने एसपी सिटी को निर्देश दिए हैं कि 10 जुलाई तक सुरक्षा व्यवस्था का चार्ट बनाकर डयूटी निर्धारित कर दी जानी चाहिए। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से औघडनाथ मंदिर, कांवड़ मार्ग और अन्य स्थानों की निगरानी की जाए। सोमवार को आमजनों की सुरक्षा में भी चूक नहीं होनी चाहिए। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवायड के साथ सख्ती से चेकिंग की जाए। इस दौरान पुलिस के 200 से ज्यादा सिपाही सादा कपड़ों में कांवड़ियों के भेष में तैनात किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed