फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atiq-Ashraf murder case: Attacker Sunny has made a big disclosure about Lawrence Bishnoi during interrogation

Atiq Ashraf Murder Case: हमलावर सनी ने उगला बड़ा राज, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन? चौंका देगी रिपोर्ट

Wed, 19 Apr 2023 08:54 AM IST
कपिल kapil विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ
विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Apr 2023 08:54 AM IST
सार

अतीक और अशरफ हत्याकांड : हमलावर सनी ने पूछताछ में बड़ा राज उगला है। आखिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई का क्या कनेक्शन है। जानिए इस खास रिपोर्ट में-

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: Attacker Sunny has made a big disclosure about Lawrence Bishnoi during interrogation
अशरफ और अतीक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाद अब यूपी में भी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। कुछ समय पहले मेरठ में एलएलबी के छात्र की सरेआम हत्या कर दी गई थी, जिसमें आरोपी सनी काकरान को गिरफ्तार किया था। सनी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ था। हाल ही में प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या की गई। इस मामले में मुख्य आरोपी सनी उर्फ मोहित है। उसने भी खुलासा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से काफी प्रभावित है। लॉरेंस बिश्नोई की तरह अपराध की दुनिया में नाम करना चाहता है। 

विज्ञापन


इसके अलावा भी कई अन्य मामलों में लॉरेंस का नाम सामने आया है, जिस तरीके से धीरे-धीरे किसी न किसी माध्यम से यूपी में लॉरेंस की सक्रियता बढ़ती जा रही है, उससे पुलिस भी चौकन्नी हो गई है। क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई की खासियत है कि वह अपने गैंग में बेरोजगार युवाओं को जोड़ता है। वह ऐसे युवाओं का फायदा उठाता है जो आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं। फिलहाल लॉरेंस पंजाब की भठिंडा जेल में बंद है। हाल ही में लॉरेंस उस समय भी सुर्खियों में आया था, जब जेल के अंदर से उसने मोबाइल के माध्यम से एक चैनल को इंटरव्यू दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News : 50 हजार का इनामी अरेस्ट, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, हादसे में पूर्व चेयरमैन के भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

यह संयोग है या फिर इत्तेफाक
जिस जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल अतीक और अशरफ हत्याकांड में हुआ है वह भारत में बैन है। जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल पंजाब के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी हुआ था। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई भी आरोपी है। अब इसे संयोग कहे या फिर इत्तेफाक, क्योंकि दोनों हत्याकांड में जिगाना पिस्टल का प्रयोग हुआ और फिर अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपी मोहित का यह बयान देना कि वह लॉरेंस से प्रभावित है। कहीं न कहीं यहां पर लॉरेंस गैंग की सक्रियता की तरफ इशारा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: सपा जिलाध्यक्ष के बयान से मची खलबली, दिलाई राज्यसभा की याद, गठबंधन में बढ़ी दरार, जानें क्या है माजरा

मेरठ पुलिस भी खंगाल रही बदमाशों की कुंडली
लॉरेंस बिश्नोई की यूपी में सक्रियता को देखकर मेरठ पुलिस भी फरार चल रहे बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि जिससे यह पता चल सके कि यहां का कौन बदमाश लॉरेंस के संपर्क में है। यदि लॉरेंस गैंग की यहां पर सक्रियता बढ़ती है तो वह पुलिस के लिए भी चुनौती हो सकती है। क्योंकि लॉरेंस के जेल में जाने के बाद गैंग को कनाड़ा में बैठा गोल्डी बराड आपरेट कर रहा है। जिनके पाकिस्तानी कनेक्शन भी पुलिस को मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed