फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस के सामने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, देखें तस्वीरें

Sat, 20 May 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 20 May 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
At the death of the son of a cloth merchant in Meerut, innova lit in front of police, view Photos
हादसे के बाद पुलिस से भिड़े व्यापारी

मेरठ में ईव्ज चौराहे पर शुक्रवार दोपहर हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने इनोवा, लो फ्लोर बस समेत आठ वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आधा घंटा देर से पहुंचने पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर इनोवा में आग लगा दी। हालात बेकाबू होने पर फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ कोतवाली ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा और नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।

At the death of the son of a cloth merchant in Meerut, innova lit in front of police, view Photos
पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कोतवाली थानाक्षेत्र के गुदड़ी बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी हाजी इकबाल का बेटा ओसामा (18) अपने दोस्त दिलशाद के साथ ईव्ज चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से स्कूटी में तेल डलवाकर बेगमपुल जा रहा था।

At the death of the son of a cloth merchant in Meerut, innova lit in front of police, view Photos
पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बता दें कि स्कूटी ओसामा चला रहा था। ईव्ज अस्पताल के सामने आगे चल रही इनोवा अचानक रुक गई और चालक ने गेट खोल दिया। इस पर इनोवा से टकराकर पीछे से स्कूटी पर आए ओसामा और दिलशाद गिर गए। तभी पीछे से लो फ्लोर सिटी बस आई और ओसामा को रौंद दिया। जबकि दिलशाद दूर जाकर गिरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
At the death of the son of a cloth merchant in Meerut, innova lit in front of police, view Photos
गाड़ियों में तोड़फोड़

हादसे के बाद इनोवा और सिटी बस को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग ओसामा को ईव्ज अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही गुदड़ी बाजार और शाहपीरगेट के 100 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
At the death of the son of a cloth merchant in Meerut, innova lit in front of police, view Photos
हादसे के बाद मेरठ में बवाल

इसके बाद लोगों ने इनोवा और सिटी बस के अलावा वहां से गुजरते वाहनों में भी तोड़फोड़ की। वहीं सूचना के आधे घंटे बाद एक दरोगा और चार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed