फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashok of Meerut became the owner of crores by betting in fake cricket league

फर्जी क्रिकेट लीग मामला: सट्टेबाजी कर करोड़ों का मालिक बन गया अशोक, गिरोह का मास्टरमाइंड है रसिया का एफिमोव

Sun, 17 Jul 2022 04:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Jul 2022 04:46 PM IST
सार

गुजरात और हापुड़ पुलिस करोड़ों की संपत्ति के मालिक अशौक चौधरी को पकड़ने में नाकाम रही। इस फर्जी क्रिकेट लीग टी-20 कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड रसिया का एफिमोव है।

विज्ञापन
Ashok of Meerut became the owner of crores by betting in fake cricket league
मेरठ: एसपी सिटी विनीत भटनागर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्जी क्रिकेट लीग टी-20 कराकर करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक बनने वाले अशोक चौधरी को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही। गुजरात पुलिस और हापुड़ पुलिस खाली हाथ लौट गई है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि अशोक चौधरी ने कई राज्यों में करोड़ों की संपत्ति बना रखी है। दिल्ली, हरियाणा के अलावा मुंबई और गोवा में भी अशोक चौधरी ने संपत्ति बनाई है। मेरठ के साकेत, पल्लवपुरम और साकेत में कोठी खरीदी है, जिसका बैनामा निकलवाने के लिए हापुड़ पुलिस मेरठ पुलिस से मदद मांग रही है। ताकि कुर्की की कार्रवाई की जा सके। जानी में भी संपत्ति होने की बात हापुड़ पुलिस के सामने आई है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर के मुताबिक, अशोक चौधरी की तलाश गुजरात और हापुड़ पुलिस कर रही है, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस विवेचना में अशोक के भाई पप्पू का नाम भी शामिल कर रही है। फर्जी क्रिकेट लीग टी-20 कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड रसिया का एफिमोव है। उसी के इशारे पर ही जानी के जैनपुर का रहना वाला अशोक चौधरी और मध्य प्रदेश निवासी आसिफ मेरठ और गुजरात में फर्जी मैच करा चुके हैं। 
विज्ञापन


गुजरात के बाद हापुड़ पुलिस ने इस गैंग से पर्दा उठाया है। परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी निवासी शिताब उर्फ शब्बू और ग्वालियर के ऋषभ को जेल भेज दिया है। आसिफ की तलाश के लिए मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है, जबकि अशोक चौधरी नौ जुलाई को ही परिवार के साथ मॉस्को चला गया है। उसकी शिक्षा मॉस्को में हुई थी, इसकी जानकारी भी पुलिस ने जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Raid in Hotel: होटल में छापा पड़ते ही मची अफरा-तफरी, मनोरंजन के लिए बुलाई गई थीं विदेशी युवतियां, देखें तस्वीरें
 
गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर होगी संपत्ति कुर्क
अशोक चौधरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर 14ए की कार्रवाई के तहत संपत्ति कुर्क की जाएगी। मेरठ में कई कोठी बनाने के बाद उसने कई राज्यों में अपना जाल फैलाकर कई कोठियां खड़ी की हैं। हापुड़ पुलिस ने अशोक चौधरी के भाई, परिवार और रिश्तेदारों की पूरी लिस्ट तैयार की है, जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी। गुजरात पुलिस को फर्जी टी-20 मैच की वीडियोग्राफी भी मिल गई है। करन पब्लिक स्कूल के मालिक भानू प्रताप से पुलिस ने अशोक के बारे में जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed