मेरठ में पुलिस ने रविवार को एक होटल में छापा मारा तो वहां अफरी-तफरी मच गई। पुलिस ने होटल से विदेशी लड़कियों के साथ कई युवकों को गिरफ्तार किया है। इस होटल में अवैध रूप से कसीनो चल रहा था और विदेशों से मनोरंजन के लिए लड़कियां बुलाई गई थीं।
एएसपी विवेक यादव ने एसओजी टीम के साथ मिलकर दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित होटल ऑक ट्री में रविवार को छापा मारा। एएसपी विवेक यादव को ऑक ट्री होटल में डिजिटल कसीनो चलने की सूचना मिली थी।
2 of 7
meerut news , partapur news ,crime news
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद एएसपी विवेक यादव ने रविवार सुबह एसओजी टीम के साथ मिलकर अचानक छापा मारा। वहां अवैध तरीके से डिजिटल कसीनो चल रहा था। पुलिस ने काफी संख्या में युवक-युवतियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। टीम ने होटल के अंदर से 50 से अधिक युवक-युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है।
3 of 7
meerut news , partapur news ,crime news
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इस होटल की शिकायत काफी दिनों से आ रही थी, लेकिन टीम मौके के इंतजार में थी। छापामारी के दौरान कसीनो में लड़के-लड़कियां जुआ खेलते मिले। टीम इन सभी लोगों को पकड़कर थाने ले आई है।
4 of 7
meerut news , partapur news ,crime news
- फोटो : अमर उजाला
होटल ऑक ट्री में लंबे समय से अवैध कसीनो चल रहा था, जहां मेरठ और आसपास के जिलों के अमीर घरानों के लड़के-लड़कियां जुआ खेलने आते थे। इन लोगों के मनोरंजन के लिए होटल मैनेजमेंट द्वारा लड़कियां और डांसर भी बुलाई जाती थीं। छापा मारने पहुंची टीम ने इन डांसर को भी गिरफ्तार कर परतापुर थाने भेज दिया है।
5 of 7
meerut news , partapur news ,crime news
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने होटल से ताश की गड्डियां, लग्जरी गाड़ियां, नकदी, शराब की बोतलें, फ्लेवर हुक्का, कॉइंस, मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस होटल मालिक की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि होटल अभी चौधरी और नितिन नाम के दो युवकों ने किराए पर लिया था।