फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashok Monga declared in-charge of Meerut metropolis, Bharat Bhushan Gupta declared in-charge of Meerut Distric

Meerut: अशोक मोंगा भाजपा के मेरठ महानगर प्रभारी, भरत भूषण गुप्ता मेरठ जिले के प्रभारी घोषित

Sat, 19 Sep 2026 10:05 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 19 Sep 2026 10:05 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिलों के प्रभारियों की सूची जारी की, जिसमें अशोक मोंगा को मेरठ महानगर के प्रभारी बनाए गए, जबकि भरत भूषण गुप्ता को मेरठ जिला ईकाई का प्रभारी घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Ashok Monga declared in-charge of Meerut metropolis, Bharat Bhushan Gupta declared in-charge of Meerut Distric
मेरठ महानगर प्रभारी अशोक मोंगा और मेरठ जिला प्रभारी भरत भूषण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र के जिलों के प्रभारी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को सूची जारी कर दी। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा को मेरठ महानगर और भरत भूषण गुप्ता को मेरठ जिला इकाई का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन

इन जिलों के प्रभारी हुए घोषित
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को रामपुर, प्रमेंद्र जांगड़ा को मुरादाबाद महानगर, विकास अग्रवाल को मुरादाबाद जिला, राजा वर्मा को शामली, सत्येंद्र सिसोदिया को अमरोहा, सत्यपाल सैनी को बिजनौर, अजय शर्मा को सहारनपुर महानगर, हंसराज जाटव पप्पू को सहारनपुर जिला इकाई, हरिओम शर्मा को मुजफ्फरनगर, अशोक कटारिया को गाजियाबाद महानगर, संजीव गोयल सिक्का को गाजियाबाद जिला इकाई, बसंत त्यागी को हापुड़, डीके शर्मा को नोएडा महानगर, कांता कर्दम को गौतमबुद्धनगर, वाईपी सिंह को बागपत, डॉ. चंद्रमोहन सिंह को संभल और सुरेश राणा को बुलंदशहर का जिला प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिलों के प्रभारियों की सूची जारी की, जिसमें अशोक मोंगा को मेरठ महानगर के प्रभारी बनाए गए, जबकि भरत भूषण गुप्ता को मेरठ जिला ईकाई का प्रभारी घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed