फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   arya samaj shaastri nagar

Meerut News: आर्य समाज शास्त्री नगर में यज्ञ और भजन-उपदेश से हुआ आयोजन

Wed, 16 Sep 2026 01:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
arya samaj shaastri nagar
पंडित अजय आर्य ने भजनों से वैदिक संस्कारों का संदेश दिया
विज्ञापन

मेरठ।
आर्य समाज शास्त्री नगर की वरिष्ठ सदस्या माता सत्यवती ओबरॉय का 100वां जन्मदिवस शताब्दी पर्व के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से हुआ।

आचार्य रणधीर शास्त्री विद्या भास्कर ने संपन्न कराया। मुख्य भजन उपदेशक पंडित अजय आर्य ने भजनों के माध्यम से ईश्वर भक्ति, माता के त्याग और वैदिक संस्कारों का संदेश दिया।उन्होंने ईश्वर कृपा को जिसने भी पाया, प्रभु जी तेरी लीला है अपरंपार भजन प्रस्तुत किए। उपस्थित लोगों ने माता सत्यवती ओबरॉय के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की और उनका आशीर्वाद लिया। संचालन रविंद्र सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर आर्य समाज शास्त्री नगर के प्रधान सूरजपाल, मंत्री मदनपाल सिंह तोमर, उप प्रधान रविंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र, आर्य समाज थापरनगर के राजेश सेठी और आर्य समाज बुढ़ाना गेट के सुधाकर आशावादी रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed