फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   approves excavation at mahabharata house lac : central government

लाक्षागृह की खोज के लिए जल्द शुरू होगी खुदाई, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 03 Nov 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 03 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
approves excavation at mahabharata house lac : central government
बरनावा का सर्वेक्षण करते शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन (फाइल फोटो )

बागपत में शहजाद राय शोध संस्थान की पहल और मांग पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्खनन शाखा द्वितीय और भारतीय पुरातत्व संस्थान, लाल किला की संयुक्त टीम ने बरनावा के लाक्षा गृह टीले की उत्खनन की मंजूरी दे दी।

विज्ञापन

 
संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने बताया कि दिल्ली स्थित कार्यालय से इस बाबत उनके पास आधिकारिक सूचना प्राप्त हो चुकी है। सिंधु सभ्यता कालीन, शवाधान केंद्र सिनौली के बाद यह दूसरा मौका जनपद बागपत को मिला है कि यहां बड़े पैमाने पर करीब वर्ष भर उत्खनन का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


सन 2005 में शहजाद राय शोध संस्थान के इतिहासकारों के प्रयासों से सिनौली और वर्ष 2015 में चंदायन गांव में उत्खनन कार्य केंद्र सरकार करा चुकी है। अब लगातार चल रहे सर्वेक्षणों और शोध कार्यों की समीक्षा के बाद केंद्र सरकार मन बना चुकी है महाभारत की गुत्थियां जो कि बरनावा गांव की भूमि में हैं, उनको खोदकर बाहर निकाला जाए और विश्व को अपने समृद्ध शाली इतिहास के बारे में बताया जा सके। बरनावा टीला पूर्व ही संरक्षित गुफा की लिस्ट में शामिल है। बरनावा टीले पर 22 बार शोध संस्थान के शोधार्थी और इतिहासकारों की टीम सर्वेक्षण पूर्व में कर चुकी है। यहां से चित्रित घूसर मृदभांड संस्कृति, कुषान, गुप्त और राजपूत सभ्यता के प्रमाण पहले से प्राप्त हुए हैं। उत्खनन करने वाली टीम में शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन, शोध निदेशक डॉ. कृष्णकांत शर्मा समन्वयक के रूप में नवंबर माह में कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed