फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफसरों के दावे फेल: चार दिनों में स्थिति जस की तस, पहाड़ जैसी है मुश्किल, तस्वीरों देखें गंगा पुल का हाल

Thu, 04 Aug 2022 08:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 08:29 AM IST
विज्ञापन
Approach road repair work disrupted due to increased erosion near Ganga bridge
गंगा पुल का हाल। - फोटो : amar ujala

चांदपुर बिजनौर सहित कई जिलों को आपस में जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल की एप्रोच रोड को टूटे चार दिन बीत चुके हैं। अभी तक सड़क को दुरुस्त करने के काम ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। यहां पर कटान का खतरा अभी बरकरार है।



भीमकुंड गंगा पुल का एप्रोच रोड टूटने से लोगों को 100 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर बिजनौर बैराज से चांदपुर पहुंचना पड़ रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी को एप्रोच रोड ठीक कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Approach road repair work disrupted due to increased erosion near Ganga bridge
निरीक्षण करते उच्च अधिकारी। - फोटो : amar ujala

वहीं बुधवार को रुड़की आईआईटी से इंजीनियरों की टीम और लखनऊ से पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारी चेतावाला गंगा घाट पर पहुंचे। उन्होंने कटान को रोकने के लिए घंटों मंथन किया। इसके बाद अधिकारियों ने गंगा घाट पर जाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि गंगा का अधिक जलस्तर और कटान होने के कारण एप्रोच रोड को दुरुस्त करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं गंगा की धारा भी एप्रोच रोड की ओर घूम गई है, जिससे एप्रोच रोड को दुरुस्त करना बड़ी चुनौती होगी।

Approach road repair work disrupted due to increased erosion near Ganga bridge
गंगा पुल पर कटान हुआ तेज। - फोटो : amar ujala

दो दिनों तक कटान को रोकने के लिए बल्ली और मिट्टी के कट्टे लगाए गए। वहीं सोमवार शाम गंगा में जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया। ऐसे में दो दिनों की मेहनत एक ही झटके में बह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Approach road repair work disrupted due to increased erosion near Ganga bridge
तेजी से हो रहा कटान। - फोटो : amar ujala

मंगलवार को एप्रोच रोड को दुरुस्त करने का कार्य मंद गति से चला। एक सप्ताह में रोड को दुरुस्त करने के पीडब्ल्यूडी के दावे झूठे साबित होते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सेतु निगम का बोर्ड पूरी तरह गंगा में समा चुका है। इसे बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया गया।

विज्ञापन
Approach road repair work disrupted due to increased erosion near Ganga bridge
पुल का हाल। - फोटो : amar ujala

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एनके शर्मा ने बताया कि एप्रोच रोड को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। मंगलवार को कटान के चलते दिक्कत आई। बढ़ते जलस्तर के कारण एप्रोच रोड को दुरुस्त करना चुनौती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed