फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Applicants wandering to collect registration fee

अब पंजीकरण शुल्क वापस लेने को भटक रहे आवेदक

Wed, 11 Nov 2020 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Applicants wandering to collect registration fee
मेरठ। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद लोगों के जी का जंजाल बन गई है। पहले तो अचानक आवास विकास ने दरें बढ़ाकर झटका दिया। अब पंजीकरण शुल्क न आने के कारण लोग आवास-विकास के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

आवास-विकास की तरफ से जागृति विहार विस्तार योजना में प्रधानमंत्री आवास को बनाया जा रहा है। इसमें 144 मकानों का पंजीकरण खोला गया था, जिसमें हजारों लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 300 ऑफलाइन और 55 ऑनलाइन आवेदनों के पंजीकरण शुल्क की धनराशि को लौटाने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका है। मंगलवार को शास्त्रीनगर निवासी सुनील शर्मा संपत्ति अधिकारी से अपना पंजीकरण शुल्क वापस लेने पहुंचे। संपत्ति अधिकारी ने उन्हें शासन से पैसा आने के बाद ही उनके खाते में पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया। प्रेस कर गुजारा करने वाली शास्त्रीनगर निवासी पुष्पा भी बहुत परेशान है। उनका कहना है कि पहले तो मकानों के पैसे बढ़ा दिए और अब हमारे पांच हजार रुपये वापस नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed