{"_id":"6ac68ad2b8d1bb16e104b008","slug":"apart-from-the-bjp-and-sp-other-parties-are-missing-from-the-mlc-elections-meerut-news-c-72-1-mct1004-160694-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के अलावा अन्य दल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के अलावा अन्य दल गायब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में शिक्षक संगठनों के साथ भाजपा और सपा के उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। शिक्षक संगठनों के मान्यता प्राप्त व पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं होने के कारण इनके उम्मीदवारों को निर्दलीय श्रेणी में रखा जाता है।
शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा ने वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा, सपा ने डॉ. नितिन तोमर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के डॉ. सुशील पुंडीर व ठकुराई गुट के सुशील चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर चुके हैं। कांग्रेस, बसपा, आसपा जैसे राजनीतिक दलों ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
स्नातक एमएलसी सीट पर भाजपा ने वर्तमान एमएलसी दिनेश गोयल, सपा ने प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने डॉ. अमित जैन और ठकुराई गुट ने डॉ. राहुल कुशवाहा को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर भी कांग्रेस समेत अन्य दलों ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। पहले कांग्रेस से टिकट का दावा करने वाले विक्रांत वशिष्ठ एडवोकेट ने भी अब निर्दलीय चुनावी ताल ठोकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -