फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another youth dies after falling into an open drain.

Meerut News: खुले नाले में गिरकर एक और युवक की मौत

Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Another youth dies after falling into an open drain.
दिल्ली रोड के सर्विस रोड स्थित केनरा बैंक के पास मिला शव
विज्ञापन

11 दिन में खुले नाले में शव मिलने का पांचवां मामला
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में आरओबी के नीचे खुले नाले में बुधवार शाम नई बस्ती निवासी अश्वनी गौतम उर्फ निक्की (35) का शव मिला। पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि नशे की हालत में गिरने से युवक की मौत हुई है।
दिल्ली रोड के सर्विस रोड स्थित केनरा बैंक के पास स्थित खुले नाले में शाम लगभग छह बजे एक युवक का शव दिखाई दिया। युवक ने नीले रंग की टीशर्ट पहनी थी। उसका शव नाले में औंधे मुंह पड़ा था। सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सर्विस रोड पर लोगों की भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नाले से बाहर निकाला। कुछ देर बाद किसी राहगीर ने शव की पहचान की। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जहां पर शव मिला। उससे कुछ दूरी पर शराब का ठेका है। आशंका है कि युवक नशे में गिरा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

11 दिन में खुले नाले में मिले इनके भी शव
14 जून - मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ओडियन नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई।
16 जून - ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में आरकेपुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि (25) का शव मिला।
18 जून - जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद (15) का शव मिला। उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया था।
23 जून - कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगलाताशी गांव के नाले में सरधना निवासी संजय की मौत हुई।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed