फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Annual Festival organised at Modern Delhi Public School, Maukhas

Meerut News: मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल, मऊखास में वार्षिक महोत्सव का आयोजन

Tue, 16 Dec 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Annual Festival organised at Modern Delhi Public School, Maukhas
मऊखास ​स्थित माडर्न दिल्ली प​ब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्त्र
मुंडाली। गढ़ रोड स्थित मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल, मऊखास में सोमवार को वार्षिक महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन आईएमटी ग्रुप और हैड ऑफ संस्कार भारती आरएसएस, मयंक अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत तोमर, अमित फौजी, रविन्द्र प्रधान, शिव चरण पुंडीर, उर्मिला पुंडीर, स्कूल चेयरमैन राम रतन तोमर, प्रधानाचार्य तरुण तोमर और डा. कनुप्रिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोत्सव में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें देश के वीर जवानों को समर्पित प्रस्तुतियां, जंगल बुक पर आधारित नाटिका, मनमोहक पंजाबी नृत्य और शास्त्रीय भरतनाट्यम शामिल थे। विशेष रूप से बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए एक ही मुक्के में पत्थरों को चकनाचूर कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। साथ ही, उन्होंने दो-दो लाठियों को एक साथ कुशलता से चलाकर अपनी फुर्ती और प्रशिक्षण का परिचय दिया। स्कूल चेयरमैन राम रतन तोमर ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आरती चौधरी, अर्चना तोमर, निकिता तोमर सहित अन्य सभी ने मिलकर इस वार्षिक महोत्सव को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed