{"_id":"6893bf39d812873621040913","slug":"annu-rani-creates-history-in-poland-wins-gold-medal-in-javelin-throw-with-season-best-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138338-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नू रानी ने पोलैंड में रचा इतिहास, सीजन बेस्ट के साथ भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नू रानी ने पोलैंड में रचा इतिहास, सीजन बेस्ट के साथ भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
मेडल जीतने के बाद कोच परवीर के साथ अन्नू रानी
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय विस्लाव मनियाक मेमोरियल भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन पोलैंड में किया गया। प्रतियोगिता में बुधवार को मेरठ के बहादुरपुर की ओलंपियन अन्नू रानी ने अपना सीजन बेस्ट देकर स्वर्ण पदक जीता। अन्नू रानी ने 62. 59 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान तुर्की और तीसरे पर आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी रहीं।
अन्नू ने 6 बार के प्रयास में तीन बार 60 मीटर से अधिक दूरी तय की। पहले प्रयास में 60.95 मीटर, दूसरे में 62.59, तीसरे में 59.89 दूरी तय की। चौथा मान्य नहीं था। पांचवें में 55.66 और छठे प्रयास में 60.07 मीटर दूरी तय की। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना सीजन का बेस्ट दिया। जबकि उन्होंने 2023 के एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता था। इस वर्ष ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में भी अन्नू ने 56.82 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2025 में ही इंडियन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप पंजाब में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इस साल वह साउथ कोरिया में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक से चूक गईं थीं।
अन्नू की उपलब्धियां
2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग।
2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग
2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक
2019 - वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड।
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
2025- ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
2025 इंडियन ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक