{"_id":"6abe55425a6c33e1ca006eae","slug":"anishka-wins-gold-at-cbse-national-judo-championship-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106514-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनिष्का ने सीबीएसई नेशनल जूडो में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनिष्का ने सीबीएसई नेशनल जूडो में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
दौराला - सीबीएसई नेशनल जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनिष्का। स्रोत : परिजन
- अंडर-40 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर बनीं मेरठ की नई जूडो गोल्डन गर्ल, क्षेत्र में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। पनवाड़ी गांव की अनिष्का मुंडालिया ने सीबीएसई नेशनल गेम्स 2026-27 की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अनिष्का ने अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
अनिष्का मुंडालिया पुत्री परवीन कुमार निवासी पनवाड़ी ने प्रतियोगिता में आत्मविश्वास और दमखम का प्रदर्शन किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अंडर-40 किलोग्राम वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि के बाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हें मेरठ की नई जूडो गोल्डन गर्ल बताते हुए बधाई दी। सीबीएसई नेशनल गेम्स 2026-27 का आयोजन 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में किया गया। अनिष्का की सफलता की जानकारी मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी। केपी जाटव, आदित्य भास्कर, बॉबी चौधरी, सौरभ जाटव, सचिन फौजी, सहबा, सैफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।