{"_id":"6834c386988826f232010675","slug":"animal-cruelty-and-irregularities-found-in-dairies-notice-issued-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108354-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरियों में मिली पशु क्रूरता और अनियमितता, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरियों में मिली पशु क्रूरता और अनियमितता, नोटिस जारी
विज्ञापन
सरधना। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने डेयरियों में छापेमारी में पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई
सरधना। प्रशासन और नगर पालिका टीम ने सोमवार को नगर के नंगला रोड और किला खेवान मोहल्ले में पशु डेयरियों पर छापा मारा। मौके पर पशु क्रूरता व काफी संख्या में मृत पशु मिले। पशु चिकित्सा अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से आरोपी डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में मानकों के अनुसार सुधार लाने की चेतावनी दी।
सरधना क्षेत्र में संचालित डेयरियों द्वारा नालियों में बहाए जा रहे गोबर को रोकने के लिए एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को नायब तसीलदार, तहसील सरधना व अधिशासी अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेयरियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप्र प्रदूषण नियंत्रण विभाग, भूगर्भ जल विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच पड़ताल की। मौके पर डेयरियों में पशुओं को मैली खिलाने, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन देने से रोकने व दूषित पानी व गोबर, मलमूत्र को नालों में बहाए जाने से रोकने के लिए सख्त हिदायत दी।
डेयरी संचालकों द्वारा पशुओं के गोबर को नाले में बहाने वालों को एक सप्ताह में जुर्माना जमा न करने की दशा में पशुओं को जब्त कर नीलामी की कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि, डेयरी संचालकों ने दो दिन में सुधार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि मौके पर डेयरियों में पशु क्रूरता मिली। काफी संख्या में कटड़े भी मृत अवस्था में मिले। निरीक्षण की सूचना पर संचालक डेयरी बंद कर फरार हो गए। ईओ ने बताया कि दो दर्जन डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद टीम तहसील रोड पर चर्च के पास डेयरी में पहुंची। जहां पर लगभग 300 भैंसे थी। पशु क्रूरता पर टीम ने नाराजगी जताई।
मोहल्ला किलाखेवान में नगर पालिका की सड़क पर कब्जा कर गेट लगाकर डेयरी बना रखी थी। यहां टीम ने लगभग पांच जगह छापा मारा। अधिकांश डेयरियों में साफ-सफाई नहीं थी। बताया कि नगर के मोहल्लों में 27 डेयरियों पर छापा मारा गया था, जिसमें से तीन बंद मिली। कस्बे में लगभग 123 डेयरियां सर्वे में सामने आई हैं।