फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An attempt was made to drag the woman who had gone to get fodder into the field

चारा लेने गई महिला को खेत में खींचने का प्रयास

Mon, 23 Jun 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to drag the woman who had gone to get fodder into the field
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला ने एक आरोपी पर खेत में खींचने का प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता किसी तरह से जान बचाकर जान अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि रविवार को उसका पति मजदूरी पर गया हुआ था और वह खेत पर चारा लेने गई थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने उसे अकेला पाकर खेत में खींचने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। आरोप है कि जब उसने मां के साथ आरोपी के घर पर जाकर विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मां के सामने ही उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें पीड़िता घायल हो गई। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ घायल अवस्था में थाने पहुंची। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed