फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amin and companion death in an accident at saharanpur

शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो कर्मचारियों की मौत, मातम में बदली खुशियां

Mon, 05 Mar 2018 11:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Mar 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Amin and companion death in an accident at saharanpur
घायल को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में टपरी-नागल मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक अमीन और उसके साथी सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। अमीन अपने दो साथियों को साथ लेकर बाइक से अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। हादसे में अमीन का दूसरा साथी और दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 
कोतवाली देवबंद क्षेत्र के मुकरबा निवासी 30 वर्षीय रवि पुत्र नरसिंह अमीन और 26 वर्षीय प्रदीप पुत्र बाबूराम सफाई कर्मचारी था। रविवार की दोपहर दोनों गांव के ही अपने साथी सुकेश सिंह के साथ एक बाइक पर सवार होकर शादी के कार्ड बांटने शहर जा रहे थे। 11 मार्च को रवि की शादी होनी थी। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी-नागल मार्ग पर टपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक उनकी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रदीप, रवि और सुकेश तथा दूसरी बाइक पर सवार जनपद मुजफ्फरनगर के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी अंकित (24 वर्ष) पुत्र सियाराम और कमल (25) पुत्र मुकेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप और रवि को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना का पता चलते ही रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मंत्री के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शादी की खुशियां मातम में बदली 

Amin and companion death in an accident at saharanpur
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

सड़क दुर्घटना में अमीन की मौत का पता चलते ही परिजनों से पहले गांव मुकरबा के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रवि की 11 मार्च को शादी होनी थी। उसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रवि सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह का रिश्तेदार था। 

हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाती जान 
हादसे में प्रदीप की जान सिर में गंभीर चोट आने के कारण गई। इसी तरह रवि की भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हुई है। दोनों बाइकों पर सवार सभी पांचों लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर, प्रदीप और रवि ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

नहीं पहुंची डायल 100 और 108 एंबुलेंस 
दुर्घटना होते ही क्षेत्र के लोगों ने डायल 100 और 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी। मगर, मौके पर न तो डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और न ही 108 एंबुलेंस आई। देहात कोतवाली का एक कांस्टेबल थ्री व्हीलर में सभी को अस्पताल लेकर आया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed