फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister nephew dies in accident, two injured

मंत्री के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 03 Mar 2018 09:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 03 Mar 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
Minister nephew dies in accident, two injured
विकास का फाइल फोटो

प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना से बड़ी  संख्या में लोग मंत्री के शहर स्थित आवास और उनके पैतृक गांव सोना सैय्यद माजरा में पहुंच गए। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


हादसा छुटमलपुर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव धनकरपुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हुआ। मृतक विकास (16) पुत्र करण सिंह निवासी गांव सैय्यद माजरा था। करण सिंह प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री डाक्टर धर्म सिंह के छोटे भाई है।
विज्ञापन


पढ़ें : जिम से लौट रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौत, गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Minister nephew dies in accident, two injured
फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त विकास बाइक से छुटमुलपुर की ओर से गांव सैय्यद माजरा की ओर जा रहा था, रास्ते में उसकी बाइक एक रोड रोल से टकरा गई। इस हादसे में विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहगीरों की सूचना के बाद डायल सौ और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को परिजन सोना सैयद माजरा ले गए। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और होली की खुशियां मातम में बदल गई। जिसने भी सुना वह जिला अस्पताल रोड पर मंत्री के आवास की तरफ दौड़ पड़ा। देर रात खबर लिखे जाने बड़ी संख्या में ग्रामीण मंत्री के आवास पर पहुंच चुके थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed