फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Foundation: debate competition will be of twenty july in Bijnor city

अमर उजाला फाउंडेशन: शहर में आज मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता

Sat, 20 Jul 2019 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: debate competition will be of twenty july in Bijnor city
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्व. मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता विचार प्रवाह का प्रदेश स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तर पर यह प्रतियोगिता आज 20 जुलाई को बिजनौर के कृष्णा कॉलेज के लॉ हाल में दोपहर 11 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन समय-समय पर जागरुकता और समाजसेवा से जुड़े अनेक अभियान चलाता रहता है। अमर उजाला के अभियान मिशन अपराजिता की हर जगह प्रशंसा हो रही है। अमर उजाला फाउंडेशन अब विद्यार्थियों को सामाजिक विषय पर बोलने के लिए मंच देने जा रहा है। इसके लिए स्व. मुरारीलाल माहेश्वरी राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पहले जिलास्तर, फिर यूनिट स्तर और इसके बाद राज्य स्तर पर आयोजित होगी। जिलास्तर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी यूनिट स्तर और यूनिट स्तर की प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। हर कॉलेज से कम से कम दो विद्यार्थियों की टीम हिस्सा लेंगी। एक विद्यार्थी दिए गए विषय के पक्ष में और दूसरा विद्यार्थी विपक्ष में बोलेगा। हिंदी में होने वाली इस प्रतियोगिता का विषय है ‘क्षेत्रवाद ने भारतीय संघवाद को कमजोर किया है’। जिलास्तर पर प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय तीन हजार और तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपये का होगा। एक-एक हजार के दो सांत्वना पुरस्कार होंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मिलेंगे। जिले में यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय पर नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के लॉ हॉल में दोपहर 11 बजे होगी। प्रतिभागियों को अपने साथ कॉलेज का अधिकार पत्र और अपनी एक आईडी लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed