फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: Export of sports and fitness equipment from Meerut has increased during the Corona period

कोरोना काल में अच्छी खबर, खेल उत्पादों पर बढ़ा विदेशियों का भरोसा, मेरठ को होगा फायदा

Sat, 31 Oct 2020 02:17 PM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 31 Oct 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Export of sports and fitness equipment from Meerut has increased during the Corona period
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में अच्छी खबर है। वैश्विक स्तर पर चीन की बिगड़ती छवि का सीधा फायदा मेरठ को मिला है। खेल उपकरण उत्पादन के प्रमुख केंद्र मेरठ से खेल और फिटनेस उपकरणों का निर्यात बढ़ा है। दूसरे देशों ने फिटनेस उपकरण मंगाने के लिए चीन से दूरी बनानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जुलाई के बाद से ही खेल उपकरणों के निर्यात में तेजी आई है। चीन से महंगा होने के बावजूद विदेशियों ने मेड इन इंडिया के खेल उपकरणों को खरीदना पसंद किया। कई देशों का भरोसा मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री पर मजबूत होने से यहां से जुलाई, अगस्त, सितंबर में खेल उपकरणों का निर्यात पांच फीसदी तक बढ़ा है। अरब, खाड़ी देश, फ्रांस, यूरोप, यूके में यहां से जिम, डोमेस्टिक फिटनेस व इनडोर गेम आइटम की अधिक मांग है। 
विज्ञापन


इनडोर उपकरणों की मांग
फिटनेस, इनडोर गेम्स उपकरण व कैरम बोर्ड का अच्छा निर्यात हुआ है। सऊदी अरब में कैरमबोर्ड की विशेष मांग रही। लॉकडाउन में भी कैरमबोर्ड की बेहद मांग रही व निर्यात हुआ है। - सुमनेश अग्रवाल, प्रशासनिक सदस्य स्पोर्ट्स गुड्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटनेस उपकरणों का निर्यात ज्यादा
चीन से दूसरे देश कटने से मेरठ से फिटनेस उपकरणों की मांग काफी रही। चीन से महंगे होने के बावजूद विदेशियों ने भारत से आयात किया। - शेखर भल्ला, संचालक भल्ला इंटरनेशनल

यह भी पढ़ें: नाग-नागिन का जोड़ा देख किसान की हार्ट अटैक से मौत, गांव में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें

ओडीओपी का मिला लाभ
ओडीओपी में मेरठ का खेल उद्योग शामिल है। कोविड व लॉकडाउन में भी निर्यातकों को निर्यात की जो संभावित सुविधाएं हो सकती थीं, दी गईं। निर्यात सहज, सुलभ हो इसलिए इनलैंड कंटेनर डिपो भी प्रारंभ हो चुका है। मेरठ से निर्यात बढ़ा है। - वीके कौशल जीएम डीआईसी 

अगस्त के बाद से बढ़ोत्तरी
अगस्त के बाद से बॉक्सिंग, कैरम, टीटी, फिटनेस उपकरणों का निर्यात 15 फीसदी तक बढ़ा है। टीम गेम्स से जुड़े उपकरणों का निर्यात घटा है। - राकेश कोहली, निदेशक स्टैग इंटरनेशनल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed