फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Singh News: MP Amar Singh was gave speech for PM Modi at Bijnor

अमर सिंह का बिजनौर में दिया गया वो भाषण, कभी भूल नहीं पाएंगे आजम और मुलायम

Sat, 01 Aug 2020 06:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Aug 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh News: MP Amar Singh was gave speech for PM Modi at Bijnor
मंच पर बोलते सांसद अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला

मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने आए राज्य सभा सांसद ठाकुर अमर सिंह के तेवर काफी उग्र थे। उन्होंने कहा था कि सत्ता के भूखे लोग हिंदुओं के वोटों को पेट्रोल और जाति के नाम पर बांट रहे हैं। अगर मोदी जैसा नेता फिर से प्रधानमंत्री नहीं बना तो हिंदुओं को इसी तेल से जलाकर मार दिया जाएगा। हिंदू अगर बंटेगा तो मरेगा। तेल से ज्यादा जान की कीमत है। आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने हिंदू समाज की बहन बेटियों को तेजाब से नहलाने की धमकी दी है। संविधान की शपथ लेकर भारत माता को डायन कहा, ऐसे मुसलमान के लिए देश में जगह नहीं है। 

विज्ञापन


यूपी के बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में हुए एक कार्यक्रम में अमर सिंह आए थे। इस दौरान कार्यक्रम में उन्हें पगड़ी बांधकर व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया था। इसमें ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि गुजरात से बड़ा दंगा मुजफ्फरनगर में हुआ था। जब वहां मुस्लिमों को मारा जा रहा था तो सैफई में सभी भीगे होंठ तेरे गाने पर मल्लिका शेरावत के ठुमके देख रहे थे। मुल्ला मुलायम भी कुछ नहीं बोले। 14 साल से गुजरात में नरेंद्र मोदी ने कोई दंगा नहीं होने दिया फिर भी उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि आजम खां ने एक चैनल पर उनकी और हिंदू समाज की बेटियों को तेजाब से नहलाने और पत्नी को बीच बाजार काटने की धमकी दी, फिर भी सपा से किसी ने विरोध नहीं किया। कहा था कि जो भगवान राम को मानते हैं वो ऐसे लोगों से नहीं डरते हैं। अगर हिंदू समाज की बेटियों के लिए आवाज उठाना फिरकापरस्ती है तो वे भी फिरकापरस्त हैं। वे शमशीर नहीं चलाते थे लेकिन अब बात हिंदू समाज की बहू बेटियों तक पहुंच गई है तो उन्होंने अपनी शमशीर निकालकर उसकी धार तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद उल अजहा: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घरों में अदा की गई नमाज, मेरठ में तैनात हैं 1800 जवान, तस्वीरें


उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी के परिवार के लोग कबाड़ी और क्लर्क हैं, लेकिन फिर भी उन्हें चोर कहा जा रहा है। मोदी के पास कोई बड़ा बंगला नहीं है जिसमें इटली के पत्थर लगे हों। वे गुजरात में भी झोला लेकर आए थे और केंद्र सरकार में भी झोला लेकर ही आए हैं। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से हथियार खरीदे। तेल देश में नहीं बल्कि ईरान, इराक, लीबिया में बनता है। तेल की कीमत तय होना अलग मामला है। भारत में उनके जैसे 20 प्रतिशत लोग ही गाड़ी से चलते हैं। गरीब तो बस और साइकिल से चलते हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि देश की जासूसी करने वाला हिंदू गद्दार और जान देने वाला मुसलमान सच्चा हिंदुस्तानी है। कहा कि अंबानी और अडानी मोदी के चार साल के कार्यकाल में नहीं बल्कि कांग्रेस के 40 साल से ज्यादा के कार्यकाल में अमीर बने हैं। शरद पवार और कमलनाथ अडानी के पक्के दोस्त हैं। कहा कि कुछ दिन पहले अंबानी के जलसे में पी चिदंबरम नाच रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed