फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of negligence in the treatment of a patient in a private hospital

Meerut News: निजी अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in the treatment of a patient in a private hospital
मेरठ। मेरठ बंद के समर्थन में जिले के सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहीं। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहीं। इस बीच एक निजी अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया से शिकायत की है।
विज्ञापन

मदन मोहन ने बताया कि उनके भाई सुरेश चंद्र को हृदय से जुड़ी समस्या है साथ ही उन्हें सीजोफ्रेनिया (गंभीर मानसिक विकार) भी है। बताया कि तीन दिन से सुरेश का इलाज गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है लेकिन बुधवार को उनके इलाज में लापरवाही बरती गई। आरोप है कि अस्पताल में फेफड़े रोग विशेषज्ञ ही दवा दे रहे हैं। इससे उनके भाई की हालत खराब हो गई हैं। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप गर्ग पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं डॉ. संदीप का कहना है कि मरीज का इलाज चल रहा था। पिछले तीन दिनों से मरीज ने अपने आप को कमरे में बंद कर रखा था। उसको निमोनिया हो गया है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed