फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of forced closure of the factory on false complaint of villagers

Meerut News: ग्रामीणों की झूठी शिकायत पर फैक्टरी को जबरन बंद कराने का आरोप

Fri, 03 Oct 2025 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Allegations of forced closure of the factory on false complaint of villagers
रंजिश के चलते फैक्टरी पर लगा ताला, फैक्टरी मालिक ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

सरधना। गांव अलीपुर स्थित शांतनु ट्रेडर्स के मालिक शांतनु ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि कुछ ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत रंजिश के चलते प्रशासन को लगातार झूठी और भ्रामक शिकायतें भेजी जा रही हैं। इसके आधार पर स्थानीय प्रशासन ने उनकी फैक्टरी को जबरन बंद करा दिया है।
शांतनु ने बताया कि उनकी फैक्टरी वर्ष 2024 से जीएसटी के अंतर्गत विधिवत रूप से पंजीकृत है। उसमें मुख्य रूप से लोहे के गेट बनाने का कार्य होता है। इस कार्य से न तो कोई ध्वनि प्रदूषण होता है और न ही जल या वायु प्रदूषण। फैक्टरी में इस समय चार श्रमिक कार्यरत हैं, जो अपने परिवारों के पालन-पोषण के लिए इस पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

शांतनु ने बताया कि उसके पास इस फैक्टरी के अलावा आय का और कोई साधन नहीं है। बिना किसी कानूनी आदेश या नोटिस के फैक्टरी को बंद कर दिया गया है। इससे उसका और कर्मचारियों का जीवन संकट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों द्वारा उस पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। शांतनु का आरोप है कि प्रशासन की धमकियों को अनदेखा करने पर जबरन फैक्टरी पर ताला डलवा दिया। पीड़ित ने फैक्टरी खोलने की अनुमति और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed