फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of encroachment on government land; case registered against two individuals.

Meerut News: सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 11 Sep 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on government land; case registered against two individuals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बदरुद्दीननगर नानू गांव में सरकारी भूमि पर कथित कब्जा कर चहारदीवारी बनाने और सार्वजनिक रास्ते व नाली को अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग और नाली के रूप में दर्ज भूमि पर कब्जे की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार चौधरी की तहरीर पर गांव जिंजोखर निवासी शैलेंद्र कुमार सांगवान और विपिन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में बताया गया कि गांव में कुछ भूमि राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग और और नाली के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दोनों लोगों ने स्कूल भवन के सामने चहारदीवारी का निर्माण कराकर सार्वजनिक रास्ते और नाली को अवरुद्ध कर दिया। इससे किसानों को आवागमन और सिंचाई में परेशानी होने की बात कही गई है। शिकायत के अनुसार मामले में उपजिलाधिकारी की अदालत में वाद दायर किया गया था। अदालत ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा एक सप्ताह के भीतर हटाने का आदेश दिया था। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हटाने का आरोप लगाते हुए लेखपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed