{"_id":"6a6f60df5fb66fbbcf076d42","slug":"allegation-of-demanding-cash-and-a-bullet-motorcycle-as-dowry-married-woman-thrown-out-of-the-house-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113146-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दहेज में नकदी और बुलेट की मांग का आरोप, विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दहेज में नकदी और बुलेट की मांग का आरोप, विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दहेज में एक लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देने की धमकी भी दी। मामले में पीड़िता ने सरधना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रार्धना गांव निवासी रुकसार ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उससे एक लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तीन तलाक देने की धमकी दी। साथ ही उसके भाई और भाभी को भी जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने पर जब उसके परिजन ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया और बिना दहेज की मांग पूरी किए वापस न आने की चेतावनी दी।
रविवार को पीड़िता सरधना थाने पहुंची और पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।